Aapki apni rasoi - cooking,food,drinks,baby food,beauty tips,ghrelu nuskhe ke bare me janne ko milega

सोमवार, 16 अक्तूबर 2017

HOW TO STOP HAIR FALL WITH LEMON AND GINGER. कैसे रोके बालो का टूटना या झड़ना। नींबू और अदरक के द्वारा।

HOW TO STOP HAIR FALL WITH LEMON AND GINGER

दोस्तो, आज के समय मे बालो का झड़ना एक आम सी बात हो गई है। खासकर औरतों के बाल झडऩा। कंघी करते वक्त बाल अक्सर गिरते हैं। लेकिन यदि ज्यादा गिरने की समस्या है तो आपको कुछ घरेलू उपाय करने की जरूरत है।
इन उपायों में सबसे असरदायक है नींबू और अदरक का रस।

सोते समय रात को अदरक और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर सिर पर लगाएं। सुबह उठकर धोलें। ऐसा सप्ताह में दो बार करें, असर जल्द होगा। इसके अलावा नींबू के रस के अन्य नुस्खे भी कारगर साबित होते हैं।
जो नीचे बताये गए हैं।

नींबू के रस से जुड़े इन छोटे-छोटे उपायों को करके तो देखिए, बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।

  1. - बरगद (बड़) के दूध में नींबू का रस मिलाकर निरंतर बालों में लगाने से उनका झडऩा बंद हो जाता है।
  2. - नारियल के तेल में थोड़ा सा नींबू का रस और कपूर मिलाएं। इसे दिन में दो बार सिर पर लगाने से बालों का गिरना रुक जाएगा। और सिर के कई रोग भी ठीक होगे।
  3. - आंवले और नारियल के तेल का मिश्रण भी बालों के लिए बढिय़ा उपाय है। इसके लिए दो चम्मच सूखे आंवले को एक कटोरी नारियल तेल के साथ मिलाकर कुछ देर गर्म करें। ठंडा करके इसे प्रतिदिन लगाएं। बाल गिरना कम हो जाएंगे।
  4. - नारियल तेल या बादाम के तेल से सिर की अच्छी तरह से मालिश करनी चाहिए। बालों पर धीरे-धीरे मलें।
  5. - सरसों के तेल में मेंहदी के पत्ते डालकर उबाल लें। इसे रात को सोते समय सिर पर लगाएं। सुबह पानी से धीरे-धीरे बालों को साफ कर लें।
  6. - प्याज कद्दूकस से कस ले। इसका रस निचोड़कर  बालों की जड़ों में लगाएं। आधे घंटे बाद शैम्पू कर लें। हफ्ते में तीन बार ऐसा करें।
  7. - जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर उनका पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगाएं। कुछ समय बाद सिर धो लें।
  8. - ज्यादा बाल गिर रहे हों तो ग्रीन टी को पीसकर बालों में लगाएं। इसके लिए चाय को उबालकर छान लें और पानी से हेयर वाश करते समय बालों में डालें। ये बहुत अच्छे कंडीशनर
     का काम करता है।
 9- नीम की पत्तियों को पीसकर नींबू का रस डालें। फिर सिर पर लगाएं, इसके नियमित प्रयोग से बालों का झडऩा बंद हो जाता है।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें