Aapki apni rasoi - cooking,food,drinks,baby food,beauty tips,ghrelu nuskhe ke bare me janne ko milega

रविवार, 15 अक्तूबर 2017

HOW TO MAKE POHA AT HOME IN HINDI.KESE BNAE POHA GHAR ME

HOW TO MAKE POHA AT HOME

कैसे बनाए पोहा घर में

 दोस्तो,आज मैं आपके लिए पोहा रेसिपी लेकर आई हु । पोहा एक महाराष्ट्रियन डिश है जो अब लगभग पूरे देश में लोकप्रिय है। इसे कांदा पोहा भी कहते हैं। कांदा पोहा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लोकप्रिय स्ट्रीट फूड के रूप में जाना जाता है। पोहा रेसिपी की खास बात यह है कि यह बहुत जल्दी तैयार हो जाता है। ये एक ,ब्रेकफास्ट डिश भी है। जिसे हम नास्ते में जल्दी से बना सकते हैं।

पोहा बनाने की सामग्री

पोहा
मूंगफली दाना
करी पत्ता
फूल गोभी, शिमला मिर्च,गाजर(मौसमी सब्जिया) बारीक़ कटी हुई
2 बड़े प्याज (लंबे कटे) हुए
हरी मिर्च (बारीक कटी) हुई
राई

पोहा बनाने की विधि

पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को छलनी में डालकर पानी से धो ले। एक पैन में थोड़ा तेल ले। तेल गरम होने पर उसमे राई और करी पत्ता डाले। 
उसके बाद प्याज हल्का गुलाबी होने तक भूने। प्याज भुनने के बाद मूंगफली डालकर अच्छे से फ्राई करें।उसके बाद सभी बारीक कटी सब्जिया, नाम और हल्दी डाल दे और कुछ देर ढककर पकने के लिए छोड़ दे। जब सभी सब्जिया अच्छे से पक जाए तब उसमें पोहा डालकर अच्छे से मिला दे। दो मिनट ढक कर पकाए। 
 अब इसमें बारीक कटा धनिया डालकर सर्व कीजिए , इसे किसी भी तरह की चटनी के साथ भी कहा सकते ह या ऐसे ही खाइये।
नोट- पोहे या चिवड़े को ज्यादा देर पानी मे ना भिगोए।
आप चाहे तो सिर्फ प्याज डालकर बना सकते हैं बिना कोई सब्जी डाले।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें