Aapki apni rasoi - cooking,food,drinks,baby food,beauty tips,ghrelu nuskhe ke bare me janne ko milega

रविवार, 22 अक्तूबर 2017

HOW TO MAKE MKHANA KHEER IN HINDI .कैसे बनाए मखाने की खीर

HOW TO MAKE  

MKHANA KHEER 

                 कैसे बनाने मखाने की खीर

दोस्तो, आज मैं आपको मखाने की खीर कैसे बनाते वो बताउंगी।मखानो का सेवन हमारी सेहत के लिए बहोत अच्छा होता हैं। मखाने घी में भूनकर भी कहा सकते हैं या इसकी खीर बनाकर। मखाने की खीर व्रत में भी खाई जाती है।
मखाने की खीर आपको बहोत पसंद आएगी।

मखाने की खीर बनाने के लिए सामग्री

मखाने - 2कप (दरदरे पीसे हुए)
दूध - 1 लीटर
चीनी - स्वादानुसार
बादाम  - बारीक कटे हुए
काजू  - बारीक कटे हुए
किशमिश
इलायची  पाउडर
घी

मखाने की खीर बनाने की विधि

मखाने की खीर बनाने के लिए एक भारी तले का पतीला ले। और उसमें दूध गरम करने रख दे। 
अब एक पेन में एक चमच्च घी डालकर मखाने हल्का ब्राउन होने तक लगातार चलाते हुए भून लें। ठंडा होने पर मिक्सी में दरदरा पीस ले।
 दूध उबलने पर पतीले में पिसे हुए मखाने  और इलाइची पाउडर डाल दे। 
खीर गढ़ी होने तक चमचे से चलते रहे। जिससे खीर नीचे न लगे। खीर बनाते समय आंच धीमी ही रखे। अब इसमें बारीक कटे बादाम,काजू और किशमिश डालदें। गैस बंद करके चीनी डालकर कुछ देर ढककर रखे। ताकि चीनी अच्छे से मिक्स होजाए।
अब आप खीर को गरमा गरम परोसिए या ठंडा करके।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें