Aapki apni rasoi - cooking,food,drinks,baby food,beauty tips,ghrelu nuskhe ke bare me janne ko milega

गुरुवार, 7 दिसंबर 2017

CHOLE KULCHA KI JHAT PAT RECIPE


छोले कुलचा जिसे हम बहोत जल्दी बना सकते है। जो कि एक स्ट्रीट फूड है।इसे हम ब्रेकफास्ट,लंच या डिनर में कभी भी बना सकते हैं। तो चलिए बनाते है झटपट छोले कुलचा

चोले कुलचा बनाने की सामग्री

रात भर भीगे छोले
बन या पाव
प्याज
टमाटर
हरी मिर्च
लाल मिर्च पाउडर
हरा धनिया
निम्बू का रस
हींग
जीरा पाउडर
धनिया पाउडर
नमक
घी या बटर

छोले कुलचा बनाने की विधि


सबसे पहले रात भर भीगे छोले कुकर में डालकर उसमे थोड़ा पानी और नमक डालकर पकने रख देंगे।
छोले पक जाने के बाद उसमे से सारा पानी निकाल कर एक तरफ रख देंगे।
अब एक पैन में थोड़ा घी डालकर उसमे बारीक कटा प्याज डालकर हल्का भूनेंगे और उसमें टमाटर, हींग, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, टमेटो सॉस, डालकर थोड़ा पकने के बाद छोले डालकर थोड़ा चलाएंगे और छोले थोड़ा बारीक कर लेंगे।
अब उसमे एक और बारीक कटी प्याज,निम्बू का रस, हरा धनिया डालेंगे।
अब एक तवे पर बन जिसे हम बाहर से भी खरीद सकते हैं। बटर या घी लगाकर दोनो तरफ से सेक लेंगे। ये हमे कम आंच पर करना है।
बन या पाव सिकने के बाद इसे बीच से चाकू की मदद से आधा काट लेंगे ध्यान रहे पूरा अलग नही करना है। अब बीच मे छोले का मिश्रण भर दे।
झट पट छोले कुलचा थोड़ी ही देर में तैयार है अब गरमा गरम सर्व कीजिये यकीन मानिए ये आपके बच्चों को बहुत पसंद आएगा और आपको भी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें